सभी अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि आगामी सोमवार दिनांक 13 जुलाई 2026 को स्कूल की फीस नियामक समिति का गठन होना है जिसके लिए एक ड्रॉ का आयोजन होगा इसमें सभी शिक्षक और अभिभावक जो स्कूल की फीस देते हैं अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। इसका समय 13 जुलाई 2026 10:30 AM निर्धारित है और यह सारा कार्यक्रम प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की उपस्थिति में होगा।